मम्मी देखो मेरी डॉल।
खेल रही है यह तो बॉल।।
पढ़ना-लिखना इसे न आता।
खेल-खेलना बहुत सुहाता।।
कॉपी-पुस्तक इसे दिलाना।
विद्यालय में नाम लिखाना।।
रोज सवेरे मैं गुड़िया को,
ए.बी.सी.डी. सिखलाऊँगी।
अपने साथ इसे भी मैं तो,
विद्यालय में ले जाऊँगी।।
चित्रांकन - कु. प्राची
सुन्दर बाल रचना। बधाई।
जवाब देंहटाएंउम्र के जिस पड़ाव पर लोग भारी भरकम शब्दों वाली कृतियों के साथ उस्तादी वाले जलवे दिखाते नज़र आते हैं, ऐसे में आपके द्वारा सरलतम शब्दों के साथ, जन-साधारण से जुड़ी प्रस्तुतियाँ मन को मोहित करती हैं मान्यवर| जय हो|
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर बाल रचना।
जवाब देंहटाएं